सरकार अंगद के पांव की तरह मजबूत- अजय सिंह

भोपाल
 मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी उथल-पुथल के बीच पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। बीजेपी पर जुबानी प्रहार करते हुए अजय सिंह ने कहा कि भाजपा का कभी भी लोकतंत्र पर विश्वास नहीं रहा है। उसने हमेशा छल कपट, षडयंत्र साजिश और लोगों को गुमराह कर सत्ता हथियाने की कोशिश की है।

साथ ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि पिछले 15 साल में कांग्रेस पार्टी तीन अविश्वास प्रस्ताव भाजपा सरकार के खिलाफ लेकर आई। सदन में इस पर चर्चा ना हो और भाजपा के नेता बेनकाब ना हो पाए इसलिए तत्कालिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा ने यह साजिश रची है।

सिंह ने यह भी कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है पूर्व मुख्यमंत्री चौहान और भाजपा नेता अपनी हार को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने ईवीएम मशीन और अन्य कुत्सित प्रयासों से सत्ता में आने के जो सपने पाल रखे है, उसे प्रदेश की जनता ने मुंह तोड़ जवाब दे दिया है।

शिवराज पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सत्ता में ना आ पाने की वजह से डिप्रेशन में चले गए और येन केन प्रकारेण अपना डिप्रेशन दूर करने के लिए सत्ता में आने की हर घिनौनी कोशिशें कर रहे हैं।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष सिंह ने विश्वास जताया है कि कांग्रेस की सरकार अंगद के पांव की तरह मजबूत और स्थिर है। भाजपा अपनी कोशिशों में असफल हुई है और उसी तरह उनका यह प्रयास भी असफल हो गया है। शिवराज को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि शिवराज सत्ता में वापसी का जो सपना देख रहे हैं, उससे खुद भाजपा में दो फाड़ हो गए हैं। शिवराज विरोधी खेमा भाजपा की हार के लिए चौहान को ही जिम्मेदार मानता है।

 

Noman Khan
Author: Noman Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
[adsforwp id="60"]
error: Content is protected !!