बीएस-4 गाड़ियां होगी 30 मार्च तक पंजीकृत

रायपुर। रायपुर आटोमोबाईल डीलर्स एसोसिएशन (राडा) अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया, उपाध्यक्ष विवेक गर्ग, सचिव रविन्द्र भसीन एवं कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी ने परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर व परिवहन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह से बीएस-4 वाहन की बिक्री एवं पंजीयन 31 मार्च तक करने की मांग की है। इस विषय पर अवगत कराया गया कि परिवहन विभाग द्वारा बीएस-4 के पंजीयन दस्तावेज 29 फरवरी तक परिवहन विभाग जमा करना अनिवार्य होगा। जबकि परिवहन मंत्रालय एवं सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 31 मार्च तक वाहनों की बिक्री एवं पंजीयन पर कोई रोक नहीं है।
राडा अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने मंत्री मोहम्मद अकबर को यह भी बताया कि सभी ग्राहक एवं आटोमोबाइल डीलरों को इस बात की जानकारी है कि भारत में बीएस-4 वाहनों का पंजीयन 31 मार्च 2020 तक होगा, क्योंकि इस समय ग्राहक कंपनी द्वारा अंतिम समय पर जो छूट/आॅफर का इंतजार करते उसका फायदा उठा सके।
श्री सिंघानिया ने विभिन्न राज्यों के बिक्री संबंधित आदेशों की भी जानकारी मंत्री को दी। इस पर उन्होंने पदाधिकारियों की बातों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि 30 मार्च तक पंजीयन होगा और 31 मार्च शाम 4 बजे तक बीएस-4 वाहन के सभी पंजीयन दस्तावेजों को डीलरों द्वारा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में जमा किया जाएगा। इस दौरान पदाधिकारियों ने आॅटो एक्सपो 19 से 23 मार्च साइंस कालेज ग्राउंड में होने वाली आयोजन की जानकारी दी। आयोजन के उद्घाटन हेतु अध्यक्षता के रूप में परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर को सम्मलित होने का अनुरोध किया।

Noman Khan
Author: Noman Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
[adsforwp id="60"]
error: Content is protected !!