तैमूर ने पैपराजी को कहा- ए भाई लोग, स्ट्रीट डॉग्स को देखकर दिया ये क्यूट रिएक्शन

नई दिल्ली
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। बॉलीवुड के यह सबसे पॉपुलर स्टार किड हैं। इनकी पॉपुलैरिटी किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। तैमूर को आपने अभी तक स्कूल जाते हुए या खेलते हुए देखा होगा, लेकिन हाल ही में तैमूर कुछ ऐसा करते नजर आए जो आप सोच भी नहीं सकते।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी नानी बबीता और मम्मी करीना कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। पैपराजी जब उनका फोटो क्लिक कर रहे होते हैं और वीडियो बना रहे होते हैं तो तैमूर उन्हें ‘ए भाई लोग’ कहते नजर आते हैं।

तैमूर के ऐसा करने पर करीना कोई रिएक्शन नहीं देती हैं। लेकिन बबीता कपूर हंसती नजर आती हैं। इसके बाद एक और वीडियो में तैमूर कुछ स्ट्रीट डॉग्स को देखकर ‘डॉगी, डॉगी’ बोलते नजर आते हैं।

तैमूर का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह एक छोटा-सा एप्रन पहनते नजर आ रहे थे। और वह ऑर्गेनिक फार्मिंग कर रहे थे। खेत से गाजर, मूली, बैंगन और ब्रॉकली को एक टोकरी में इकट्ठा करते दिखाई दिए थे। तैमूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। और फैन्स तैमूर की क्यूटनेस की तारीफ करते दिखे थे। इतना ही नहीं, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट भी तैमूर की इस क्यूटनेस पर प्यार बरपाया था।

कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में जब सैफ से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी तैमूर के लिए कुकिंग की है, तो सैफ ने बताया कि असल में तैमूर ने उनके और करीना का लिए एक केक बेक किया था।

 

Noman Khan
Author: Noman Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
[adsforwp id="60"]
error: Content is protected !!