शिवसेना MLA ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

 मुंबई 
शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर राम मंदिर ट्रस्ट में शिवसेना के कम से कम एक सदस्य को शामिल करने का अनुरोध किया है। उन्होंने अपनी चिट्ठी में लिखा, 'राम मंदिर आंदोलन में बाला साहब ठाकरे की नेतृत्व वाली शिवसेना के योगदान को देखते हुए किसी एक शिवसैनिक को राम मंदिर ट्रस्ट का ट्रस्टी बनाएं।'

शिवसेना विधायक ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अयोध्या के दौरे से पहले यह चिट्ठी पीएम मोदी को लिखी है। ठाकरे की यात्रा से पहले शिव सैनिक बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचने लगे हैं। उद्धव शनिवार को यहां पहुंचेंगे।
 
शिव सैनिकों लेकर एक विशेष रेलगाड़ी शुक्रवार शाम मुंबई से अयोध्या पहुंच रही है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों से भी शिव सैनिक अयोध्या पहुंचने लगे हैं। मुख्यमंत्री के रूप में 100 दिन पूरे होने पर उद्धव ठाकरे यहां अयोध्या में दर्शन करने आ रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटे और मंत्री आदित्य ठाकरे के भी आने की संभावना है।

केंद्र द्वारा शहर में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निमार्ण की देखरेख के लिए एक ट्रस्ट का गठन किए जाने के एक महीने बाद ठाकरे अयोध्या आ रहे हैं। ठाकरे ने 28 नवंबर, 2०19 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उद्धव ठाकरे का अयोध्या का दौरा इस संदेश के तौर पर देखा जा सकता है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के साथ गठबंधन में सरकार चलाने के बावजूद उन्होंने अपने हिंदुत्व के एजेंडे को छोड़ा नहीं है। शिवसेना की राज्य इकाई ने बताया कि ठाकरे परिवार शनिवार सुबह यहां आएगा। वह राज्य के विमान से यहां आएंगे और सीधे राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे।

Noman Khan
Author: Noman Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
[adsforwp id="60"]
error: Content is protected !!