शाहीन बाग इलाके में मिले दो शव, एक की हुई पहचान

 
नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग थाना इलाके में शुक्रवार को दो अलग-अलग जगह दो शव मिले जिसके कारण हडकंप मच गया। एक शव यमुना नदी के किनारे से मिला और दूसरा शाहीन बाग नाले में मिला। दोनों मामलों में मौत की वजह की जांच की जा रही है। नदी में मिले शव के बारे में पुलिस का कहना है कि यह 3 मार्च से हरि नगर थाना इलाके से लापता थे। इनका शव शुक्रवार को मिला।
 साउथ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12:04 बजे पुलिस को यमुना नदी में एक शव के बारे में सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। बाद में मृतक की पहचान मदन थापा के रूप में हुई।
 
35 साल के मदन अशोक नगर में रहते थे। वह 3 मार्च से हरि नगर इलाके से लापता थे। इसकी डीडी एंट्री थाने में दर्ज है।

पुलिस ने जो दूसरा शव बरामद किया गया, इसके बारे में उसका कहना है कि मृतक की उम्र करीब 40 साल के आसपास है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव शाहीन बाग एफ ब्लॉक के पास नाले से मिला।


Deprecated: Function wp_img_tag_add_loading_attr is deprecated since version 6.3.0! Use wp_img_tag_add_loading_optimization_attrs() instead. in /home/u422851415/domains/chauthiawaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5453

Deprecated: Function wp_get_loading_attr_default is deprecated since version 6.3.0! Use wp_get_loading_optimization_attributes() instead. in /home/u422851415/domains/chauthiawaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5453
Noman Khan
Author: Noman Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
[adsforwp id="60"]
error: Content is protected !!