रायपुर में होली होगी इकोफ्रेंडली, मुख्यमंत्री निवास सहित हजारों स्थानों पर होगा गौकाष्ठ होलिका दहन

रायपुर
रंगोत्सव पर इस होली अधिकांश स्थानों पर गौकाष्ठ से होलिका दहन होगा। रायपुर नगर निगम द्वारा संचालित भाठागांव गौठान से गाय के गोबर की बनी लकडि?ां व कंडे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों के निवास व नगर निगम के सभी जोन में हजारों होलिकाएं इस बार गौकाष्ठ से जलेंगीं।

भाटागांव गौकाष्ठ का संचालन कर रही सामाजिक संस्था एक पहल के संचालक रितेश अग्रवाल के अनुसार गौकाष्ठ या गाय के गोबर की लकड़ी पर्यावरण की दृष्टि से भी अनुकूल है। संस्था के मो. 84618-83203 नंबर पर संपर्क कर आसानी से गौकाष्ठ प्राप्त कर सकते हैं। रितेश का कहना है कि होलिका दहन के लिए हरे-भरे वृक्षों को क्षति ना पहुंचाएं व गौकाष्ठ का उपयोग कर ईकोफ्रेंडली होलिका दहन करें। गौकाष्ठ, सामान्य लकड़ी की तुलना में ज्यादा तेजी से जलती है और होलिका दहन के पश्चात बची हुई राख बगीचे में बिखेर कर जमीन की उर्वरा शक्ति को भी बढ़ाया जा सकता है जो कि एक प्राकृतिक कीटनाशक का भी काम करती है। शहरवासियों से अपील करते हुए रितेश ने कहा कि शहर के मुख्य आंतरिक मार्गों पर होलिका की स्थापना कर यातायात को बाधित या डामर से बनी सड़कों पर होलिका दहन कर इन्हें  नुकसान न पहुंचाएं।


Deprecated: Function wp_img_tag_add_loading_attr is deprecated since version 6.3.0! Use wp_img_tag_add_loading_optimization_attrs() instead. in /home/u422851415/domains/chauthiawaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5453

Deprecated: Function wp_get_loading_attr_default is deprecated since version 6.3.0! Use wp_get_loading_optimization_attributes() instead. in /home/u422851415/domains/chauthiawaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5453
Noman Khan
Author: Noman Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
[adsforwp id="60"]
error: Content is protected !!