बुजुर्ग, बच्ची को बांधकर 2 करोड़ के गहने लूटे

गुरुग्राम
राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में दिनदहाड़े लूट की घटना से सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम में बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला और बच्चे को रस्सी से बांधकर 2 करोड़ के गहने लूट लिए। शुक्रवार को हुई यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई लूटपाट की यह घटना शुक्रवार की है। गुरुग्राम के सेक्टर-45 में बदमाशों ने बुजुर्ग महिला और 6 साल के बच्चे को रस्सी से बांधा। इसके बाद घर से 2 करोड़ रुपये की कीमत के गहने लूटकर फरार हो गए। लेकिन इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई है। सीसीटीवी विडियो में एक के बाद एक तीन बदमाशों को लूट करके भागते हुए देखा जा सकता है। इनमें से दो बदमाशों के हाथों में बैग हैं, जबकि एक बदमाश सबसे आखिर में खाली हाथ देखा जा सकता है।

Noman Khan
Author: Noman Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
[adsforwp id="60"]
error: Content is protected !!