भोपाल। आईपीएस मीट 2020 में शामिल होने प्रदेशभर से आए अधिकारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और डीजीपी वीके सिंह से सवाल-जवाब के जरिए रूबरू हुए। उन्होंने खुलकर सवाल पूछे तो पूर्व मुख्यमंत्री ने भी खुलकर जवाब दिए। अधिकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि आए दिन सुनने में आता है कि अधिकारी का जनता से विवाद हो गया। ऐसा नहीं होना चाहिए। अधिकारियों को सबसे अच्छा समान व्यवहार करना चाहिए। कोई किसी भी जाति या धर्म को अधिकारियों को उससे समान व्यवहार ही करना चाहिए। इससे विवाद की कोई स्थिति कभी नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि विवाद की स्थिति तब बनती है जब आप जाति या धर्म देखकर सबसे अलग अलग व्यवहार करते हैं।
अधिकारियों को जनता से अच्छा व्यवहार करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। इसके बाद अधिकारियों को डीजीपी वीके सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट तौर पर कह दिया कि नेता अधिकारियों से अच्छा व्यवहार करें इस बात की भी सीख और प्रशिक्षण उन्हें दिया जाना चाहिए। डीजीपी का पुलिस अधिकारियों के पक्ष में इस तरह से खुलकर सामने आना चर्चा का विषय बना रहा। डीजीपी ने कहा कि चुनौतियों का सामना डटकर करें।
Deprecated: Function wp_img_tag_add_loading_attr is deprecated since version 6.3.0! Use wp_img_tag_add_loading_optimization_attrs() instead. in /home/u422851415/domains/chauthiawaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5453
Deprecated: Function wp_get_loading_attr_default is deprecated since version 6.3.0! Use wp_get_loading_optimization_attributes() instead. in /home/u422851415/domains/chauthiawaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5453

अपने कर्तव्य को निभाने में कभी पीछे नहीं हटें। उन्होंने कहा कि अब अपराधियों से निपटने के तरीके भी बदलने की जरूरत है। एक अफसर ने दिग्विजय सिंह से पूछा कि एनआरसी और सीएए सही है या नहीं आप इसे क्यों लागू नहीं होने देना चाहते। इस पर दिग्विजय ने कहा कि मैं सीएए और एनआरसी के लागू होने के पक्ष में नहीं हूं। इसे लागू करने के पहले इसमें सुधार किया जाना चाहिए।
