कोरोना वायरस: दुनियाभर में 3,000 लोगों की मौत, 88 हजार प्रभावित

चीन 
कोरोना वायरस: दुनियाभर में 3,000 लोगों की मौत, 88 हजार प्रभावितचीन में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस से दुनियाभर में 88,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं और तीन हजार लोगों की मौत हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस संक्रामक बीमारी को सीओवीआईडी-19 नाम दिया है। सबसे अधिक मौत चीन और उसके बाद ईरान में हुई है।
 
कोरोना से अब तक चीन में 79,824 मामले सामने आए हैं और 2870 लोगों की मौत हो चुकी है। आइए जानते हैं क्या है अन्य देशों का हाल।

हॉन्ग कॉन्ग में 94 मामले, दो मौतें मकाऊ : 10 मामले दक्षिण कोरिया : 3736 मामले, 20 मौतें जापान : डायमंड प्रिंसेज क्रूज जहाज के 705 मामलों समेत 961 मामले, 12 मौतें इटली : 1576 मामले, 34 मौतें ईरान : 978 मामले, 54 मौतें सिंगापुर :106 मामले

अमेरिका : 72 मामले, 1 मौत कुवैत : 45 मामले थाईलैंड : 42 मामले, 1 मौत बहरीन : 38 मामले ताइवान : 40 मामले, एक मौत ऑस्ट्रेलिया : 23 मामले,1 मौत मलेशिया : 29 मामले जर्मनी : 66 मामले फ्रांस : 100 मामले, दो मौतें स्पेन : 71 मामले वियतनाम : 16 मामले ब्रिटेन : 23 मामले संयुक्त अरब अमीरात : 21 मामले कनाडा : 20 मामले इराक : 19 मामले रूस : 5 मामले

स्विट्जरलैंड : 10 मामले ओमान : 6 मामले फिलीपीन : 3 मामले, एक मौत भारत : 3 मामले क्रोएशिया : 7 मामले यूनान : 7 मामले इजराइल : 5 मामले लेबनान : 7 मामले पाकिस्तान : 4 मामले फिनलैंड : 5 मामले ऑस्ट्रिया : 5 मामले स्वीडन :12 मामले मिस्र : 1 मामला अल्जीरिया : 1 मामला अफगानिस्तान : 1 मामला नॉर्थ मैकेडोनिया : 1 मामला जॉर्जिया : 2 मामले एस्टोनिया : 1 मामला बेल्जियम : 2 मामला नीदरलैंड : 1 मामला रोमानिया : 3 मामला नेपाल : 1 मामला श्रीलंका : 1 मामला कंबोडिया : 1 मामला नॉर्वे : 2 मामला डेनमार्क : 2 मामला ब्राजील : 1 मामला नाइजीरिया: 1 मामला अजरबैजान: 1 मामला मोनाको: 1 मामला कतर: 1 मामला बेलारूस: 1 मामला
 
वॉशिंगटन में कोरोना से एक महिला की मौत के बाद अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में कोरोना का मामला सामने आया है। कोरोना के संक्रमण से अपने नागरिकों को बचाने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन विदेशी नागरिकों के अमेरिका प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है जिन्होंने पिछले 14 दिन में ईरान की यात्रा की थी।

Noman Khan
Author: Noman Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
[adsforwp id="60"]
error: Content is protected !!