आगर-मालवा को आज देंगे करोड़ों की सौगात, चुनाव के मैदान में उतरे सीएम कमलनाथ

 
आगर-मालवा

 मध्यप्रदेश की दो सीटों पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन के बाद खाली हुई आगर-मालवा विधानसभा सीट पर कांग्रेस अभी से जोर लगा रही है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री कमलनाथ आगर जिले का दौरा करेंगे और करोड़ों रुपए के कामों का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री कमलनाथ आगर में किसानों की कर्जमाफी समेत करीब सात करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान आगर के प्रभारी मंत्री जयवर्धन सिंह समेत कमलनाथ कैबिनेट के छह मंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

करोड़ों की विकास सौगात
मुख्यमंत्री कमलनाथ आगर में करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। सीएम कमलनाथ यहां करीब 11.30 पर आगर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां साढ़े 6 सौ करोड़ की नलजल योजना का भूमिपूजन करेंगे, नए कलेक्ट्रेट भवन का लोकार्पण करेंगे और किसान कर्जमाफी के प्रमाण पत्र बांटेंगे।

अगर आगर-मालवा और जौरा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज करती है तो कांग्रेस विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल कर लेगी। कमलनाथ ने आगर के साथ जौरा विधानसभा में जीत के लिए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। अभी कांग्रेस के पास 114 विधायक हैं और इन दोनों सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करती है तो पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दोनों ही विधानसभा सीटों में 6-6 मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। प्रियवर्त सिंह और जयवर्धन सिंह पहले ही आगर का दौरा कर चुके हैं।

एकजुटता की अपील
इससे पहले मंत्री जयवर्धन सिंह ने आगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि हमें एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। जयवर्धन सिंह ने कहा था कि आने वाले समय में खुद मुख्यमंत्री यहां आएंगे और करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

Noman Khan
Author: Noman Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
[adsforwp id="60"]
error: Content is protected !!