मेष:
मेष राशि वालों को आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। लेकिन वाणी पर संयम बनाए रखें ताकि शुभ फल प्राप्त होता रहे। इसके अलावा आज व्यवसाय में परिश्रम अधिक करने के बावजूद कुछ कार्यों में लाभ की स्थितियां कमजोर होने की संभावनाएं बन रही हैं। लेकिन निराश न हों, पूरे मन और लगन से कार्य पूर्ण करते रहें, सफलता देर से ही सही लेकिन मिलेगी जरूर। आज के दिन वाहन चलाने में विशेष सावधानी बरतने की सलाह है। शारीरिक रूप से आज कुछ कमजोर महसूस कर सकते हैं। भाग्य आज 74फीसदी आपके साथ है।
वृषभ:
Deprecated: Function wp_img_tag_add_loading_attr is deprecated since version 6.3.0! Use wp_img_tag_add_loading_optimization_attrs() instead. in /home/u422851415/domains/chauthiawaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5453
Deprecated: Function wp_get_loading_attr_default is deprecated since version 6.3.0! Use wp_get_loading_optimization_attributes() instead. in /home/u422851415/domains/chauthiawaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5453

आज पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। साथ ही आज किसी कलात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। इसके अलावा आज आपको हर कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलने का भी योग है। इससे आपका दिन अच्छा जाएगा। शाम के समय हो सकता है कि किसी प्रिय व्यक्ति का साथ मिले। जो कि आपके लिए धन लाभ की स्थितियां लेकर आ सकता है। इसके अलावा आज के दिन शेयर में निवेश करने का भी योग बन रहा है। भाग्य 89फीसदी मेहरबान रहेगा।
मिथुन:
खर्च और कर्ज आज आपकी चिंता का कारण बन सकता है इसलिए सोच-समझकर कार्य करें। आज अनावश्यक खर्च से बचना आपके लिए बेहतर होगा। घर-परिवार और कार्यक्षेत्र में तमाम जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। हालांकि आप भी इन्हें पूरी तन्मयता के साथ निभाएंगे। आपका यही व्यवहार आपको सभी के बीच लोकप्रिय भी बनाता है कि आप किसी भी जिम्मेदारी को लेने से पीछे नहीं हटते। हो सकता है कि रोज की अपेक्षा आज आपको कुछ ज्यादा ही संघर्ष करना पड़े लेकिन शाम तक आपको बेहतर परिणाम ही मिलने के योग हैं। भाग्य 85 प्रतिशत आपके साथ है।
कर्क:
आज का दिन मंगलमय बीतेगा। कार्यों की पूर्णता से आज विशेष लाभ के योग भी हैं। जोखिमपूर्ण निवेश में भी अपना हाथ आजमा सकते हैं। बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। इसके अलावा आज आपके दिन की शुरुआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होने की उम्मीद है। इसके अलावा आज आपका ज्यादा से ज्यादा समय मनोरंजन कार्य में बीतने का योग है। भाग्य 84 फीसदी आपके साथ रहेगा।
सिंह:
आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। इसके अलावा पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप जो भी कार्य करें उसे अच्छी तरह से सोच-समझकर करें। कहीं निवेश करना हो या फिर कोई नया कार्य शुरू करना हो तो किसी वरिष्ठ या जानकार की राय जरूर ले लें। इससे आप भविष्य में होने वाले नुकसान से बच सकते हैं। भाग्य 64फीसदी आपके साथ है।
कन्या:
आध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। भाग्य आज आपका साथ देने के लिए है तत्पर, नए अवसर प्राप्त होंगे। आज सभी कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलने के भी योग बन रहे हैं। आज आप जिस भी जगह और जिस भी कार्य के लिए जाएंगे, ग्रह आपके लिए हर जगह अनुकूल परिस्थिति का निर्माण करते नजर आ सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि घर से माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही निकलें। इसके अलावा आज आपके सभी सरकारी कार्य भी बिना किसी विघ्न के पूरे होते नजर आएंगे। भाग्य 98फीसदी साथ है।
तुला:
आज वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। हो सके तो दूर की यात्रा न करें। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें वर्ना लेने के देने पड़ सकते हैं। सितारे कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए तमाम शुभता लेकर आया है। आज आप धन प्राप्ति के लिए जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको लाभ होने का योग है। इसके अलावा लंबे समय से किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास आज पूरा होता नजर आने का योग है। इसके अलावा शिक्षा की दिशा में चल रहे प्रयासों में भी सफलता के योग बन रहे हैं। भाग्य 84 फीसदी आपके साथ है।
वृश्चिक:
आज आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। इसके अलावा प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। आज आप शेयर में भी निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। आज बिना विचार किए यूं ही किसी कार्य को शुरू करने से भी सफलता मिल सकती है। लेकिन प्रयास पूरे मन और लगन से करना होगा। इसके अलावा विदेश संबंधी किसी प्रयास में भी सफलता मिल सकती है। आज किसी के साथ भावनात्मक संबंध स्थापित होने के भी योग हैं। भाग्य 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा।
धनु:
आपके लिए आज का दिन उन्नतिदायक रहेगा। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। शत्रु पराजित होंगे। आज आपका मन चलायमान रहेगा, सितारे कहते हैं कि आज बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें। अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आज फिजूल खर्च का भी योग है। ऐसे में जरूरी है कि आप जहां पर और जितना जरूरी हो बस उतना ही धन खर्च करें। अन्यथा अत्यधिक खर्च होने से मन परेशान हो सकता है। भाग्य 68 फीसदी साथ रहेगा।
मकर:
आज मनोरंजन कार्य में अधिक समय बीतेगा। बुद्धि-विवेक से आज सफलता आपके कदम चूमेगी। बदलते सितारे कहते हैं कि आज प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ मिलने का योग है। घर से लेकर कार्यालय तक, विद्यार्थियों से लेकर व्यापारियों तक सभी को लाभ ही लाभ मिलेगा। इसके अलावा सभी आपकी सराहना भी करते नजर आएंगे। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य 88 फी
