नवीन जिला दंडाधिकारी के रूप में श्रीमती रजनी सिंह ने 21 सितंबर, बुधवार को कलेक्टोरट में किया पदभार ग्रहण, इंदौर से सुबह करीब 10 निकली – दोपहर डेढ़ बजे झाबुआ पहुंची, डेढ़ घंटे कलेक्टर निवास पर विश्राम एवं भोजन बाद दोपहर 3 बजे प्रशासकीय वाहन से कलेक्टोरेट पहुंचकर पदभार ग्रहण किया, मीडिया से चर्चा में सबसे पहली प्राथमिकता में – जिले में चारों नगरीय निकाय के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के बाद भ्रष्टाचार पर कड़ा शिकंजा कसने की बात कहीं, केंद्र और मप्र सरकार की समस्त योजनाओं को जमीनी स्तर पर अमलीजामा पहनाना भी मुख्य प्राथमिकता

नवीन जिला दंडाधिकारी के रूप में श्रीमती रजनी सिंह ने 21 सितंबर, बुधवार को कलेक्टोरट में किया पदभार ग्रहण
इंदौर से सुबह करीब 10 निकली – दोपहर डेढ़ झाबुआ पहुंची, डेढ़ घंटे कलेक्टर निवास पर विश्राम एवं भोजन बाद दोपहर 3 बजे प्रशासकीय वाहन से कलेक्टोरेट पहुंचकर पदभार ग्रहण किया,
मीडिया से चर्चा में सबसे पहली प्राथमिकता में – जिले में चारों नगरीय निकाय के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के बाद भ्रष्टाचार पर कड़ा शिकंजा कसने की बात कहीं
केंद्र और मप्र सरकार की समस्त योजनाओं को जमीनी स्तर पर अमलीजामा पहनाना भी मुख्य प्राथमिकता
झाबुआ, नोमान खान एवं दौलत गोलानी। 20 सितंबर, मंगलवार को मप्र शासन द्वारा कलेक्टर सोमेश मिश्रा का झाबुआ से स्थानांतरण उप सचिव भोपाल के पद पर किए जाने के बाद 21 सितंबर, बुधवार को नए जिलाधीश के रूप में मप्र के सतना निवासी आलीराजपुर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की धर्मपत्नि वर्तमान इंदौर संभाग अपर राजस्व आयुक्त श्रीमती रजनी सिंह की झाबुआ जिला दंडाधिकारी के रूप में पदस्थापना हुई। वह वर्ष 2013 बेंच की वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी है एवं प्रशासनिक क्षेत्र में उनका अनुभव और तर्जुबा काफी उम्दा है।
ज्ञातव्य रहे कि श्रीमती सिंह इंदौर से झाबुआ कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण करने हेतु अपने निजी वाहन से 21 सितंबर, बुधवार को सुबह 10 बजे निकली। दोपहर करीब डेढ़ बजे उनका झाबुआ आगमन हुआ। जहां वह सर्वप्रथम हाईवे मार्ग पर अपने कलेक्टर निवास पहुंची। जहां कुछ देर विश्राम एवं भोजन ग्रहण करने के बाद दोपहर करीब 3 बजे प्रशासकीय कलेक्टर वाहन से कलेक्टर कार्यालय में पदभार ग्रहण करने हेतु आगमन हुआ। जहां कलेक्टोरेट के मुख्य प्रवेश द्वार पर ही उनका चार पहिया वाहन खड़ा होते ही जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन, डिप्टी कलेक्टर सुनिलकुमार झा एवं दीपाली संघवी, अपर कलेक्टर एसएस मुजाल्दा, एसडीएम झाबुआ एनएन गर्ग, मेघनगर एसडीएम श्रीमती अंकिता प्रजापति, थांदला एसडीएम अनिल भाना, पेटलावद एसडीएम शिशिर गेमावत, तहसीलदार झाबुआ आशीष राठौर, नायब तहसीलदार जितेन्द्रसिंह सोलंकी, प्रभारी जिला जनसंपर्क अधिकारी सुधीरसिंह कुशवाह, सहायक संचालक सुश्री वीणा रावत, जिला नाजिर, स्टेनो रितेश डावर सहित अन्य विभिन्न विभागों के प्रमुखों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी आगवानी करते हुए पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया। बाद यहां से श्रीमती सिंह ने सीधे कलेक्टर कक्ष में प्रवेश किया। जहां जिला कोषाध्यक्ष अधिकारी श्रीमती ममता चंगौड़ द्वारा प्रस्तुत ज्वाईनिंग पेपर पर हस्ताक्षर किए।
मीडिया से रूबरू हुई नवागत कलेक्टर श्रीमती सिंह
बाद संक्षित रूप से मीडिया से रूबरू होते हुए नवागत कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले के चार नगरीय निकाय झाबुआ, रानापुर, थांदला एवं पेटलावद में चुनाव शांतिपूर्ण तथा सु-व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाना रहेगा। बाद मप्र सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर सभी पात्र लोगाें को मिले, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। भ्रष्टाचारियों पर लगाम कसी जाएगी। जिले में विकास कार्यों को मुख्य रूप से प्राथमिकता देकर किए जाएंगे।
फोटो 001 -ः कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह फाईल पर हस्तारक्षर कर पदभार ग्रहण करते हुए।
फोटो 002 -ः पदभार ग्रहण करने के बाद जिलाधीन श्रीमती सिंह मीडिया से हुई मुखातिब।
फोटो 003 -ः  श्रीमती सिंह की कलेक्टोरेट में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने की आगवानी।

Noman Khan
Author: Noman Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
[adsforwp id="60"]
error: Content is protected !!