श्री देवधर्म राज नवदुर्गा महोत्सव समिति एवं राजवाड़ा मित्र मंडल द्वारा इस वर्ष 37वां नवरात्रि महोत्सव-2022 का झाबुआ के राजवाड़ा पर होगा आयोजन, राजवाड़ा पर प्रतिदिन रात्रि 9 बजे से जमेगा गरबों का शानदार रंग, नवागत कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन के साथ दोनो संस्थाओं से जुड़े युवा सदस्यों ने मिलकर किया आयोजन की आमंत्रण-पत्रिकाओं का विमोचन

श्री देवधर्म राज नवदुर्गा महोत्सव समिति एवं राजवाड़ा मित्र मंडल द्वारा इस वर्ष 37वां नवरात्रि महोत्सव-2022 का झाबुआ के राजवाड़ा पर होगा आयोजन
राजवाड़ा पर प्रतिदिन रात्रि 9 बजे से जमेगा गरबों का शानदार रंग, नवागत कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन के साथ दोनो संस्थाओं से जुड़े युवा सदस्यों ने मिलकर किया आयोजन की आमंत्रण-पत्रिकाओं का विमोचन
झाबुआ। श्री देवधर्म राज नवदुर्गा महोत्सव समिति एवं राजवाड़ा मित्र मंडल झाबुआ द्वारा शहर के ह्रदय स्थल राजवाड़ा पर इस वर्ष 37वां नवरात्रि महोत्सव-2022 का आयोजन शारेदय नवरात्रि में 26 सितंबर, सोमवार से किया जाएगा। जिसके तहत प्रतिदिन रात्रि 9 बजे से राजवाड़ा पर गरबों का शानदार रंग जमेगा। पूरे राजवाड़ा महल को विद्युत रोशनी से चकाचैंध किया जाएगा। राजवाड़ा पर माताजी का सुंदर गरबा पांडाल सजेगा। श्री देवधर्म राज मंदिर में नौ-स्वरूपा मां दुर्गाजी की सुंदर प्रतिमा स्थापना होगी। गरबों में इंदौर की आर्केस्ट्रा पार्टी सुंदर प्रस्तुति देगी। उक्त आयोजन जिले के वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति बृजेन्द्र ‘चून्नू’ शर्मा के विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन में संपन्न होगा।
इसी क्रम में 24 सितंबर, शनिवार को दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट कार्यालय में श्री देवधर्म राज नवदुर्गा महोत्सव समिति एवं श्री राजवाड़ा मित्र मंडल के युवा सदस्यों ने जिले की नवागत कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह का पुष्प-गुच्छ भेंटकर अभिनंदन करने के बाद नवागत कलेक्टर श्रीमती सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन ने युवा सदस्यों के साथ नवरात्रि महोत्सव-2022 की आमंत्रण-पत्रिकाओं का विमोचन किया। इस अवसर पर विशेष रूप से अपर कलेक्टर एसएस मुजाल्दा एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी सुधीरसिंह कुषवाह भी उपस्थित रहे। आयोजन समिति से जुड़े युवा सक्रिय सदस्यों ने इस दौरान कलेक्टर श्रीमती सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री जैन को नवरात्रि महोत्सव में पधारने का भावभरा आमंत्रण भी दिया।
क्या रहेगा खास … !
समिति से जुड़े युवा अंकुश कांठी ने बताया कि निर्धारित किए गए कार्यक्रम के तहत 26 सितंबर, सोमवार को शारेदय नवरात्रि के प्रथम दिन घट-स्थापना पर सुबह 10 बजे से शहर के राजवाड़ा से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो प्रमुख मार्गों से हेकर दोपहर 12 बजे श्री देवधर्मराज मंदिर में माताजी की सुंदर प्रतिमा स्थापना कर आरती की जाएगी। 3 अक्टूबर, सोमवार को दोपहर 12 बजे से श्री देवधर्म राज मंदिर पर दोपहर 12 बजे से महाष्टमी हवन होगा। 4 अक्टूबर, मंगलवार को नवमी पर रात्रि में जागरण राजवाड़ा चैक गरबा प्रांगण पर होगा। 5 अक्टूबर, बुधवार को अलसुबह 6 बजे चल समारोह निकालकर रंगपुरा स्थित अनास नदी पर प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिदिन सुबह 9 बजे एवं रात्रि 8.30 बजे माताजी की विशेष आरती बाद 9़ बजे से राजवाड़ा पर गरबे आरंभ होंगे। आयोजक श्री देवधर्म राज नवदुर्गा महोत्सव समिति एवं राजवाड़ा मित्र मंडल ने नवरात्रि महोत्सव-2022 में विशेष सहयोग प्रदान करने सभी धर्म ध्वजा वाहकों और सभी विशेष सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है। साथ ही शहर के समस्त माता भक्तों से अनुरोध किया है कि वह 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक राजवाड़ा पर होने गरबा महारास में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर गरबा खेलने एवं देखने का भी भरपूर आनंद ले।
फोटो 006 -ः झाबुआ के ह्रदय स्थल राजवाड़ा पर होगा नवरात्रि महोत्सव-2022 का आयोजन।
फोटो 007 -ः नवागत कलेक्टर श्रीमती सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री जैन के साथ समिति के युवा सदस्यों ने मिलकर किया नवरात्रि महोत्सव की आमंत्रण-पत्रिकाओ का विमोचन।
फोटो 008 -ः विमोचन बाद युवा सदस्यों ने कलेक्टर श्रीमती सिंह एवं जिपं सीईओ श्री जैन को गरबो का आनंद लेने हेतु पधारने का भावभरा आमंत्रण भी दिया।

Noman Khan
Author: Noman Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
[adsforwp id="60"]
error: Content is protected !!