25 सितंबर को भाजपा के जनक पं. दिनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजयुमो द्वारा किया जाएगा वृहद पौधारोपण -ः भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीपसिंह राठौर, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान के झाबुआ-थांदला दौरे में युवाओं को अधिकाधिक सहभागिता करना है -ः भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान, भाजयुमो की जिला स्तरीय बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर हुई संपन्न

25 सितंबर को भाजपा के जनक पं. दिनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजयुमो द्वारा किया जाएगा वृहद पौधारोपण -ः भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीपसिंह राठौर
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान के झाबुआ-थांदला दौरे में युवाओं को अधिकाधिक सहभागिता करना है -ः भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान
भाजयुमो की जिला स्तरीय बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर हुई संपन्न
झाबुआ। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक 24 सितंबर, शनिवार को दोपहर 12 बजे से भाजपा जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें अतिथि के रूप में भाजयुमो के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य एवं झाबुआ चुनाव प्रभारी संदीपसिंह राठौर एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान उपस्थित थे।
जानकारी देते हुए भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी एवं जिला कार्यालय मंत्री मजेसिंह मखोड़िया ने बताया कि बैठक केे प्रारंभ में स्वागत उद्बोधन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष थावरिया अमलियार ने देते हुए उद्देश्य पर प्रकाष डाला। बाद भाजयुमो के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य संदीपसिंह राठौर ने बताया कि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभवसिंह पंवार के मार्गदर्शन में संगठन द्वारा तीन चरणों में ‘‘हरा-भरा मप्र’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत 25 सितंबर, रविवार को भाजपा के जनक पं. दिनदयाल उपाध्यायजी की पुण्यतिथि के उपलक्षय में भाजयुमो द्वारा संपूर्ण प्रदेष के साथ झाबुआ जिले में भी इस दिन जिला मुख्यालय झाबुआ सहित जिले के प्रत्येक मंडल स्तरों पर पौधारोपण कार्यक्रम किया जाए। इस दिन जिले के सार्वजनिक स्थानों, पर्यटन स्थलों पर सैकड़ों पौधे लगाकर जिले को हरा-भरा बनाने की पहल की जाए।
मुख्यमंत्री श्री सिंह के कार्यक्रम में सभी युवाजन करे सहभागिता
भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने बताया कि 25 सितंबर, रविवार को मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान झाबुआ जिले के दौरे पर आ रहे है। इस दौरान झाबुआ एवं थांदला में होने वाले उनके समस्त कार्यक्रमों में भाजयुमो के समस्त जिला पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं, विधानसभा प्रभारी, मंडल प्रभारियों के साथ प्रत्येक मंडल स्तरों पर से भी मंडल अध्यक्षों और महामंत्रीगणों को उपस्थित रहना आवश्यक है तथा अपने-अपने क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं को भी उक्त कार्यक्रमों में शामिल कर मुख्यमंत्री श्री सिंह की सभा को ऐतिहासिक और सफल बनाना है।
यह रहे मुख्य रूप से उपस्थित
इस अवसर पर विशेष रूप से मंदसौर से पधारे भाजुयमो के राजा राठौर एवं दीपक गुर्जर तथा भाजपा अल्पंसख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री सोनू अली सैयद भी मौजूद रहे। वहीं इसके अलावा भाजयुमो जिला मंत्री अवि भावसार, भाजयुमो झाबुआ मंडल के पदाधिकारियों में आशीष भूरिया, चिराग लखारा, लवेश सोनी, अर्पित मचार, मयंक कहार, दिलीप नलवाया, थांदला मंडल अध्यक्ष मुनसिंह परमार, काकनवानी मंडल अध्यक्ष मसूल निनामा, देवझिरी मंडल अध्यक्ष महेश चौहान, पारा मंडल अध्यक्ष सुनिल निनामा सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में आभार भाजुयमो जिला उपाध्यक्ष थावरिया अमलियार ने माना।
फोटो 009 -ः जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते भाजयुमो के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य श्री राठौर एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री चौहान।
फोटो 010 -ः उपस्थित संगठन के जिला एवं मंडल पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्तागण।

Noman Khan
Author: Noman Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
[adsforwp id="60"]
error: Content is protected !!