भाजपा के जनक पं. दिनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मप्र के सीएम श्री चौहान ने राजगढ़ नाका स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, भाजयुमो के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों के साथ किया पौधारोपण, राजवाड़ा पर जनसभा में मंच पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने आत्मीय अभिनंदन कर युवा मोर्चा के कार्यों से संक्षिप्त अवगत करवाया

भाजपा के जनक पं. दिनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मप्र के सीएम श्री चौहान ने राजगढ़ नाका स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, भाजयुमो के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों के साथ किया पौधारोपण
राजवाड़ा पर जनसभा में मंच पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने आत्मीय अभिनंदन कर युवा मोर्चा के कार्यों से संक्षिप्त अवगत करवाया
झाबुआ। 25 सितंबर, रविवार को भाजपा के जनक पं. दिनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला मुख्यालय पर राजगढ़ नाके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झाबुआ दौरे पर आए मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने राजगढ़ नाका पर पं. दिनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण बाद यहां भाजयुमो के पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण भी किया।
जानकारी देते हुए भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी ने बताया कि भाजयुमो के मप्र अध्यक्ष वैभवसिंह पंवार के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश सहित झाबुआ जिले में भी तीन चरणों में ‘‘मप्र हरा अभियान’’ के तहत वृहद वृक्षारोपण महाभियान एवं मेघा ब्लड डोनेट कैंप भी आयोजित हो रहे है। इसी क्रम में 25 सितंबर को पं. दिनदयाल उपाध्यायजी की पुण्यतिथि पर भायुयमो ने राजगढ़ नाका पर पं. दिनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर कार्यक्रम किया। जिसमें स्वयं प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान के साथ क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक ने राजगढ़ नाका पर भायजुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान के विशेष आमंत्रण पर पधारकर पहले पं. दिनदयाल उपाध्यायजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद रोटरी में पौधारोपण कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान भाजयुमो के पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक पं. दिनदयाल उपाध्याय अमर रहे … अमर रहे .., भाजपा और भायजुमो के जयघोष भी लगाए।
राजवाड़ा मंच पर जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने सीएम का किया अभिनंदन
शहर के राजवाड़ा पर सीएम श्री चौहान की जनसभा में स्वागत समारोह के बीच भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान के साथ जिला उपाध्यक्ष थावरिया अमलियार एवं अतुल चौहान, जिला मंत्री अवि भावसार, जिला पाॅलिसी एंड रिसर्च प्रभारी उमंग जैन, जिला कार्यालय मंत्री मजेसिंह मखोड़िया आदि ने उनका पुष्पमाला एवं पुष्प गुच्छ से अभिनंदन करते हुए इस दौरान संक्षिप्त रूप से सीएम श्री चौहान को जिले में संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत करवाया। जिस पर सीएम श्री सिंह द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई।
यह रहे उपस्थित
इस दौरान भाजयुमो के जिला मंत्री अभय वाखला, जिला कोषाध्यक्ष बंशी गुर्जर, मंडल अध्यक्षों में इंदरसिंह गामड़, सुनिल निनामा, महेश चौहान, खुमानसिंह झड़िया, मुनसिंह परमार, विक्रम नायक, झाबुआ मंडल उपाध्यक्ष चिराग लखारा, लवेश सोनी, मयंक कहार, आशीष भूरिया, हर्षवर्धन राठौर, मंडल महामंत्री अर्पित मचार, कमलेश डामोर, रविन्द्र भूरा सहित अन्य युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो 011 -ः झाबुआ के राजवाड़ा मंच पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का अभिनंदन करते भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री चौहान।
फोटो 012 -ः झाबुआ के राजगढ़ नाका पर पं. दिनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के सम्मुख सीएम श्री सिंह ने भाजयुमो के साथ किया पौधारोपण।

Noman Khan
Author: Noman Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
[adsforwp id="60"]
error: Content is protected !!