अजीतसिंह राठौर ऑस्कर ज्यूरी बोर्ड के मेंबर बने, गुजरात फिल्म ‘‘छैलो शो’’ का आस्कर अवार्ड के लिए सिलेक्शन होने पर अब अजीत सिंह निर्णायक की भूमिका में नजर आएंगे, उपलब्धि के लिए दी गई शुभकामनाएं

अजीतसिंह राठौर ऑस्कर ज्यूरी बोर्ड के मेंबर बने, गुजरात फिल्म ‘‘छैलो शो’’ का आस्कर अवार्ड के लिए सिलेक्शन होने पर अब अजीत सिंह निर्णायक की भूमिका में नजर आएंगे
उपलब्धि के लिए दी गई शुभकामनाएं
झाबुआ। जिले की माटी के सपूत युवा अजीतसिंह राठौर को भारत से गठित ऑस्कर ज्यूरी बोर्ड का सदस्य बनाया गया है।
ज्ञातव्य रहे कि इस बोर्ड में 20 सदस्य होते है। जिनके माध्यम से अनेक फिल्मों को देखकर सभी मेंबर्स की सर्वानुमति से किसी एक फिल्म को ऑस्कर अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया जाता है। सभी ने एकमत होकर एक गुजराती फिल्म ’छैलो शो’ को सिलेक्ट किया, जो भारत से ऑस्कर अवार्ड के लिए नॉमिनेट की गई। इतने बड़े प्लेटफार्म के जज बनने का सौभाग्य जिले के बेट अजीतसिंह राठौर को प्राप्त हुआ है। अजीतसिंह निरंतर अपनी मेहनत और लगन के बल पर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। आज अजीत सिंह ना केवल झाबुआ जिले अपितु प्रदेश और देश का भी गौरव है। वह वर्तमान में मुंबई में निवासरत है।
दी गई शुभकामनाएं
अजीत की माताजी डॉ. अर्चना राठौर एवं पिता अशोकसिंह राठौर वरिष्ठ अधिवक्ता को अपने बेटे पर गर्व हैं। अजीतसिंह राठौर की इस उपलब्धि पर उन्हें जिला अभिभाषक संघ, सामाजिक महासंघ, अभा क्षत्रिय महासंघ, राजपूत समाज, आजाद् साहित्य परिषद्, रोटरी क्लब ‘मेन’, परहित जन सेवा संस्था सहित अन्य गणमान्यजनों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
फोटो 012 -ः अजीतसिंह राठौर आस्कर ज्यूरी-2022 से हुए सम्मानित।

Noman Khan
Author: Noman Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
[adsforwp id="60"]
error: Content is protected !!