हत्या से पहले पत्नी को फोन कर बोला- मुझे बचा लो, फिर फोन हो गया बंद

नई दिल्ली                               
दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 से लापता एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक ने हत्या से पहले पत्नी को फोन कर अपनी जान बचाने की गुहार लगाई थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। मृतक विनोद प्रसाद ममगई ने मौत से पहले अपनी कंपनी में काम करने वाले पांच लोगों को भी फोन किया था। पुलिस ने इनसे भी पूछताछ की है।

पुलिस के मुताबिक, 29 फरवरी की सुबह विनोद अपने घर से निकला था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। शाम को उसने अपने फोन से पत्नी को कॉल कर कहा कि मेरी जान बचा लो, नहीं तो मेरी कम्पनी के लोग मुझे जान से मार देंगे। इसके बाद विनोद का फोन बंद हो गया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया।

मोतीनगर से शव बरामद हुआ

पुलिस को 1 मार्च को उसका शव मोती नगर इलाके से बरामद हुआ था। विनोद की पत्नी ने उसके साथ काम करने वाले कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने कंपनी के आठ कर्मचारियों से 12 घंट पूछताछ की।

Noman Khan
Author: Noman Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
[adsforwp id="60"]
error: Content is protected !!