गायत्री शक्तिपीठ काॅलेज मार्ग पर तीन दिवसीय बसंतोत्सव धूमधाम से एवं हर्षोल्लापूर्वक मनाया जा रहा, प्रथम दिन कलश यात्रा एवं नारी जागरण तथा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, दूसरे दिन गायत्री परिजनों ने गायत्री महामंत्र एवं शिव मृत्युंजय महामंत्र के किए सामूहिक जाप, 26 जनवरी को यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार होंगे

गायत्री शक्तिपीठ काॅलेज मार्ग पर तीन दिवसीय बसंतोत्सव धूमधाम से एवं हर्षोल्लापूर्वक मनाया जा रहा, प्रथम दिन कलश यात्रा एवं नारी जागरण तथा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
दूसरे दिन गायत्री परिजनों ने गायत्री महामंत्र एवं शिव मृत्युंजय महामंत्र के किए सामूहिक जाप
26 जनवरी को यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार होंगे
झाबुआ। गायत्री शक्तिपीठ कॉलेज मार्ग झाबुआ पर 3 दिवसीय बसंतोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत प्रथम दिन 24 जनवरी, मंगलवार को शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें नशा मुक्ति का संदेश देने के साथ पर्यावरण एवं तुलसी यात्रा का भी समावेश किया गया। बाद दोपहर में शक्तिपीठ पर नारी जागरण सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती रजनीसिंह उपस्थित रहीं। जिनका नारी जागरण अभियान की जिला संयोजिका श्रीमती नलिनी बैरागी ने गायत्री परिवार का दुपट्टा पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया। आपने ‘‘नारी जागरण’’ पर उद्बोधन देते हुए नारियों को सशक्त, मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया। साथ ही राष्ट्रीय बालिका दिवस की सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं दी। गायत्री परिवार की उज्जैन उप-जोन प्रभारी उर्मिला तोमर ने बच्चों को गर्भ में ही संस्कारित कैसे किया जाए, पर उपस्थित मातृ शक्तियों को मार्गदर्शित किया। इंदौर से पधारी मंजूषा दीदी ने वर्तमान दौर में नारियों को जागरूक होने एवं गायत्री परिवार में नारियों की भूमिका तथा सहभागिता आदि पर संबोधित किया। इंदौर-उज्जैन संयुक्त प्रभारी श्रीमती प्रज्ञा बैरागी ने बच्चों में संस्कार के बीजारोपण विषय पर मार्गदर्शित किया। जोबट नारी जागरण की जिला संयोजिका केसर राठौड़ एवं सारिका सक्सेना ने महिलाओं को सांसारिक जीवन में संस्कारवान कैसे हो, पर व्यक्तत्व दिया। कार्यक्रम में विषेष रूप से उपस्थित ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी ने नारियों को आध्यात्म एवं धर्म से अधिकाधिक जुड़कर जागरूक होने की बात कहीं।

बालिका एवं नारियों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम के प्रारंभ में मातृ शक्ति अतिथि एवं वक्ताओं ने वेद माता गायत्रीजी, पं. श्री राम शर्मा आचार्य एवं मां भगवती देवी शर्माजी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया। इस दौरान सभी ने ‘‘गायत्री महामंत्र एवं शिव मृत्युंजय महामंत्र’’ के सामूहिक जाप भी किए। समस्त अतिथियों का स्वागत गायत्री परिवार काॅलेज मार्ग की बहनों ने दुपट्टा पहनाकर किया। इस दौरान शहर सहित आसपास के अंचलों से पधारी बालिकाओं एवं महिलाओं का नारी शक्ति स्वरूपा के रूप में अभिनंदन भी हुआ।
सत्त 12 घंटे अखंड जाप किए गए
उक्त कार्यक्रम में झाबुआ सहित थांदला, पेटलावद, समीपस्थ जोबट, आलीराजपुर के अलावा धार, इंदौर, उज्जैन से भी बड़ी संख्या में बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अंत में सभी के लिए भंडारा (प्रसादी) भी रखी गई। इसी प्रकार 25 जनवरी, बुधवार को गायत्री शक्तिपीठ पर सुबह 6 से शाम 6 बजे तक अखंड जाप रखा गया। जिसमें बारी-बारी से गायत्री परिजनों ने ‘‘गायत्री महामंत्र एवं शिव मृत्युंजय महामंत्र’’ के सामूहिक जाप किए। शाम को दांपत्य शिविर के साथ दीप यज्ञ रखा गया। 26 जनवरी, गुरूवार को बसंत पंचमी पर्व पर भी नौ कुंडीय यज्ञ, विभिन्न संस्कार के साथ समीपस्थ स्फटिक महाकाल मंदिर का स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा।
फोटो 007 -ः झाबुआ में निकाली गई कलश यात्रा।
फोटो 008 -ः गायत्री शक्तिपीठ पर कार्यक्रम में डीएम श्रीमती रजनी सिंह का गायत्री परिवार का दुपट्टा पहनाकर सम्मान करते नारी जागरण अभियान की जिला संयोजिका श्रीमती नलिनी बैरागी।
फोटो 009 -ः कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित नारी एवं बालिकाएं।

Noman Khan
Author: Noman Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
[adsforwp id="60"]
error: Content is protected !!