विधानसभा चुनाव-2023 में युवा मोर्चा की रहेगी विशेष भूमिका -ः भाजपा जिला महामंत्री सोमसिंह
सोलंकी
‘‘खेलेगा मप्र, खिलेगा कमल’’ महाभियान’’ में प्रत्येक मंडल स्तरों पर युवाओं के अधिकाधिक आनलाईन रजिस्ट्रेशन के साथ 7-8 खेल गतिविधियां की जाएं -ः भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान
भाजयुमो की जिला इकाई एवं समस्त मंडलों की बैठक हुई संपन्न
झाबुआ। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला इकाई एवं समस्त मंडल अध्यक्ष तथा महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक 24 जनवरी, मंगलवार दोपहर 12.30 बजे से भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्रीद्वय सोमसिंह सोलंकी एवं भाजयुमो जिला प्रभारी कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दिलीप चौहान मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान ने की।
जानकारी देते हुए भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी ने बताया कि प्रारंभ में अतिथियों ने भारत माता, भाजपा के जनक पं. दिनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। स्वागत उद्बोधन भाजयुमो जिला महामंत्री राजेश वसुनिया ने देते हुए बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान ने बताया कि भाजयुमो के प्रदेष अध्यक्ष श्री वैभवसिंह पंवार एवं प्रदेश प्रभारी तथा भाजपा की प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में युवा मोर्चा द्वारा ‘‘खेलेगा मप्र, खिलेगा कमल’’ महाभियान’’ दूरत गति से संचालित किया जा रहा है। जिसमें आगामी दिनों में प्रत्येक मंडल स्तरों पर युवाओं के अधिकाधिक आनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाकर सोशल मीडिया पर प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाने के साथ सभी मंडलों में कबड्डी, खो-खो सहित कुल 7-8 खेल गतिविधियां आयोजित कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। सभी मंडल पदाधिकारी यह गतिविधियां पूरी रूचि लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में करवाएं। भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप चैहान ने कहा कि मंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम करवाने के बाद उसकी डिटेल्स और फोटो सोशल मीडिया पर भी अधिकाधिक शेयर करे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों का आयोजन अधिक किया जाए।
संगठनात्मक स्तर पर हुई चर्चा
भाजपा जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी युवा मोर्चा को समान भागीदारी सुनिश्चित कर केंद्र एवं मप्र सरकार की योजनाओं का जन-जन तक ना केवल उसका प्रचार-प्रसार अपितु पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करना है। भाजपा जिला महामंत्री एवं भाजयुमो जिला प्रभारी कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य करने हेतु मार्गदर्शन दिया। बैठक का सफल संचालन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र गेहलोत ने किया एवं आभार जिला उपाध्यक्ष थावरिया अमलियार ने माना।
यह रहे उपस्थित
यह बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभय वाखला एवं प्रशांत पालेरचा, जिला मंत्री अवि भावसार, जिला कार्यालय मंत्री मजेसिंह मखोड़िया, जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अजय पांचाल, सह-कार्यालय मंत्री कांतिलाल परमार, सह-मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर राठौर के साथ मंडल अध्यक्ष झाबुआ लवेश सोनी, महामंत्री मयंक कहारा, मंत्री प्रकाश मेड़ा, मंडल अध्यक्ष देवझिरी महेश चौहान, मंडल अध्यक्ष काकनवानी मसूल निनामा सहित अन्य मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रीगण तथा युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या उपस्थित थे।
फोटो 010 -ः आगामी विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा की भूमिका पर प्रकाश डालते भाजपा जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी।
फोटो 011 -ः मंडल स्तरों पर की जाने वाली खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी देते भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान।
फोटो 012 -ः वृहद बैठक में उपस्थित युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष तथा महामंत्रीगण।
