कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर बस स्टैंड फव्वारा चौक पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत घर-घर जाकर किया संपर्क, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जेवियर मेड़ा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम झाबुआ। 30 जनवरी, सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसजन सैकड़ों की तादाद में स्थानीय बस स्टैंड गांधी प्रतिमा स्थल पर एकत्रित हुए, यहां प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्रद्धांजलि के पश्चात कार्यक्रम सभा के रूप में परिवर्तित हुआ। जिसमें कांग्रेसजनों ने “महात्मा गांधी अमर रहे” के नारे लगाए।तत्पश्चात भारत जोड़ो यात्रा, जो कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक 3970 किलोमीटर की राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहीं थी, कश्मीर के श्रीनगर में समापन के बाद “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने समस्त कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” के माध्यम से हमे जनता के बीच प्रत्येक मतदाताओं के समक्ष रूबरू होना है। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के संदेश और कांग्रेस की रीती-नीतियों तथा 15 महीने में कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों, कर्ज माफी, युवाओं के लिए रोजगार का बखान करने के साथ भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई आदि क्रियाकलापों को जनता जनार्दन तक पहुंचाना है। देश में जो नफरत और हिंसा का वातावरण बनाया जा रहा है, उसे जनता के समक्ष उजागर किया जाएगा जनता को राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य बताए जाएंगे और उन विषयों पर आमजन से चर्चा की जाएगी। जिसको केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार अनदेखी कर रही है। पार्टी के ऐतिहासिक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को प्रत्येक पंचायत ग्राम स्तर तक 2 माह तक चलाया जाएगा
ब्लाक स्तरों पर निकाली जाएगी वाहन रैली – जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय भाबर ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर युवा कांग्रेस, एनएसयूआई द्वारा वाहन रैली निकाली जाएगी। अभियान के उपरांत घर-घर पर स्टीकर लगाए जाएंगे। इसके पश्चात महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल से समस्त कांग्रेसजन पार्टी के झंडे और भारत जोड़ो यात्रा की तख्तियां “भारत जोड़ो नफरत छोड़ो” के नारों के साथ शहर के वार्ड अयोध्या बस्ती, रोहिदास मार्ग, जगमोहनदास मार्ग, नेहरू मार्ग, राजवाड़ा, आजाद चौक थांदला गेट होते हुए बस स्टैंड तक राहुल गांधी के वचन पत्र की प्रतियां वितरित करते हुए बस स्टैंड पहुंचे। यह रहे उपस्थित- इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्वेता गंगा मोहनिया, कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष हेमचंद डामोर, संभागीय कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल, रूपसिंह डामोर, एनएसयूआई अध्यक्ष विनय भाबर ने भी भारत जोड़ो यात्रा और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संबंध में प्रकाश डाला। इस मौके पर कांग्रेसजनो में काना गुंडिया, शंकरसिंह भूरिया, मानसिंह मेड़ा, सुरेंद्र गरवाल, मथियास भूरिया, बबलू कटारा, सुनिता अलावा, मालू डोडियार, शीला मकवाना धूमा डामोर, दीपू डोडियार, जितेंद्रसिंह राठौर, जितेंद्र शाह, बापूसिंह कटारा, ठाकुर रविंद्र सिंह, खुना गुण्डिया, शंकर हटिला, किलु भूरिया, वसीम सैयद, दरियाव सिंगार, वरुण मकवाना, गोलू कुरैशी, करीम शेख, थावरिया डामोर, राजेश डामोर आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे। फोटो – झाबुआ के बस स्टैंड फव्वारा चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कांग्रेस के वरिष्ठजन। फोटो – हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
