*मदरानी* शासकीय उ. मा. वि. मदरानी में सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर विभिन्न प्रजाति के 21 पौधों का रोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया गया। मप्र सरकार के एक पेड़ एक जिंदगी अभियान को लेकर हरियाली अमावस्या के अवसर पर भाजपा के द्वारा शासकीय उ. मा. वि. मदरानी में पौधरोपण अभियान चलाया गया। यहां पर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के द्वारा पौधो का रोपण किया गया।
यहां पर प्राचार्य रमेश झनिया के द्वारा छात्र छात्राओं को हरियाली के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण किए जाने, सुरक्षा करने की शपथ दिलाई गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अजजा मोर्चा श्री कलसिंह भाबर ने कहा सभी से आग्रह किया कि आस पास रहने वालों, परिजनों आदि को भी पौधरोपण किए जाने के लिए प्रेरित किया जाए। ताकि हरियाली से वातावरण शुद्व बना रहे। इस दौरान गुलमाेहर, कंजी व आम के पौधो का रोपण किया गया। पौधरोपण का कार्य प्रदेश अध्यक्ष अजजा मोर्चा कलसिंह भाबर, भाजपा नेता मुकेश मेहता, मण्डल अध्यक्ष सेवा डामोर, पिछड़ा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बसंत प्रजापत, युवा नेता नितेश कटारा, सरपंच दीपसिंह गुंडिया, सादु सिंगाड़िया, मसुल डामोर, विरज कटारा, गौरव कटारा सहित स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा किया गया। उक्त जानकरी स्थानीय युवा नेता नितेश कटारा द्वारा दी गई।
